1. विभागीय इतिहासः
स्नातक स्तर
रसायन विज्ञान विभाग वर्तमान में स्नातक स्तर पर रसायन विज्ञान विषय पर छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना योगदान प्रस्तुत कर रहा है। छात्र/छात्राओं को वनस्पति व जन्तुविज्ञान तथा भौतिक विज्ञान व गणित विषय के साथ रसायन विज्ञान विषय वैकल्पिक विषय के माध्यम से लिया जाता है। रसायन विज्ञान विषय का पाठ्यक्रम कुमाऊॅ विवि नैनीताल से निर्धारित है। स्नातक स्तर पर लगभग प्रति कक्षा 320 सीटें निर्धारित हैं। वर्तमान में अध्यापन व्यवस्था हेतु डाॅ0 पी0पी0 त्रिपाठी, डाॅ0 भारत पाण्डे, डाॅ0 दीपक दुर्गापाल, डाॅ0 बी0पी0 सिन्हा अपना योगदान दे रहे हैं। विभागीय संचालन एवं संरक्षण में श्री अजय कुमार एवं श्रीमती नीलम जोशी, प्रयोगशाला सहायक एवं श्री जनार्दन काण्डपाल, प्रयोगशाला परिचर द्वारा अपना योगदान दिया जा रहा है।

स्नातकोत्तर स्तर
रसायन विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षाऐं सत्र 2014-15 से प्रारंभ हैं। जिसमें स्नातकोत्तर हेतु छात्र/छात्राओं के लिए अकार्बनिक एवं कार्बनिक रसायन विज्ञान वैकल्पिक प्रश्नपत्र के रूप में उपलब्ध हैं। वर्तमान में कुल लगभग 36 सीटों (33$03 म्ॅै) पर छात्र/छात्राओं ने प्रवेश लिया है। छात्र/छात्राओं के अध्ययन के लिए विभागीय पुस्तकालय उपलब्ध है। स्नातकोत्तर स्तर पर छात्र/छात्राओं द्वारा लघु शोध प्रबंध कार्य भी संपन्न होते हैं जिनका विषय क्षेत्र पर्यावरण विज्ञान, मृदा विज्ञान, प्राकृतिक औषधीय पौध उत्पाद आदि पर आधारित है। वर्तमान में अध्यापन व्यवस्था हेतु डाॅ0 पी0पी0 त्रिपाठी, डाॅ0 भारत पाण्डे, डाॅ0 दीपक दुर्गापाल, डाॅ0 बी0पी0 सिन्हा अपना योगदान दे रहे हैं। विभागीय संचालन एवं संरक्षण में श्री अजय कुमार एवं श्रीमती नीलम जोशी, प्रयोगशाला सहायक एवं श्री जनार्दन काण्डपाल, प्रयोगशाला परिचर द्वारा अपना योगदान दिया जा रहा है।

शोध कार्य-
वर्तमान में रसायन विज्ञान विषय में कुमाऊॅ विवि नैनीताल में पंजीकृत कुल 04 शोधार्थी अपने शोध कार्य हेतु शोधरत हैं। जिनका शोध विषय पर्यावरण विज्ञान, मृदा विज्ञान, प्राकृतिक औषधीय पौध उत्पाद/उपयोग पर आधारित है। जिसमें शोध निर्देशन का कार्य डाॅ0 पी0पी0 त्रिपाठी, डाॅ0 भारत पाण्डे, डाॅ0 दीपक दुर्गापाल द्वारा किया जा रहा है।
2. अध्ययन/अध्यापन हेतु वर्तमान में कुल 04 पद हैं जिनके सापेक्ष डाॅ0 पी0पी0 त्रिपाठी, डाॅ0 भारत पाण्डे, डाॅ0 दीपक दुर्गापाल, डाॅ0 बी0पी0 सिन्हा कार्यरत हैं।

एम0एस-सी0 रसायन विज्ञान विषय परीक्षाफलः

S.N. YEAR NO. OF STUDENTS APPEARED IN FINAL SEMESTER NO. OF STUDENTS PASSED IN FINAL SEMESTER PASS PERCENTAGE
1 2020 40 33 82.5
2 2019 37 30 81.08
3 2018 11 11 100
4 2017 20 15 75
5 2016 17 15 88.23
6 2015 BEGINNING OF M Sc CHEMISTRY

 

4. विभाग में कार्यरत अध्यापकों का शोध एवं प्रसार प्रोफाईल-
वर्तमान में डाॅ0 पी0पी0 त्रिपाठी, डाॅ0 भारत पाण्डे, डाॅ0 दीपक दुर्गापाल एवं डाॅ0 बी0पी0 सिन्हा द्वारा शोधकार्य किए जा रहे हैं, जिसमें समय-समय पर लघु शोध प्रबंध कार्य, प्री0पीएच-डी0 कोर्स वर्क एवं शोध कार्य किए जा रहे हैं। जिनका शोध विषय क्षेत्र Water Chemistry, Soil Chemistry, Natural Products and Applications, Chemical Kinetics, Fermentation & Catalysis पर आधारित है। उक्त शोध कार्यों की वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगिता है, जैसे-कृषि क्षेत्र, मानव रोग निदान में।

प्राध्यापकों को शोध कार्य हेतु पंजीकृत छात्र/छात्राओं के सत्र निम्नलिखित हैं-
डाॅ0 पी0पी0 त्रिपाठीः सत्र 2018-19
डाॅ0 भारत पाण्डेः सत्र 2020-21
डाॅ0 दीपक दुर्गापालः सत्र 2018-19